रांची से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आई है। डोरंडा थाना की प्रभारी दीपिका प्रसाद को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब अभिनंदन कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह बदलाव पुलिस महकमे में हुए रूटीन प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा बताया जा रहा है। डोरंडा थाना रांची के महत्वपूर्ण थानों में गिना जाता है, ऐसे में नई नियुक्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल इस तबादले के पीछे की ठोस वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


