Saturday, September 12

झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली गई भर्ती सुधार यात्रा का आज राजधानी रांची में समापन हो गया। पिछले करीब दो सप्ताह से राज्य के 24 जिलों का भ्रमण कर रही यह यात्रा आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची।

यात्रा की शुरुआत आज रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से एक रैली के रूप में हुई। रैली अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंची, जहां भर्ती सुधार यात्रा के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।

युवाओं से सहयोग की अपील, पारदर्शिता पर जोर

इस मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य के युवाओं और छात्रों से भर्ती प्रक्रिया में सुधार के इस अभियान में सहयोग और समर्थन देने की अपील की। उनका कहना है कि युवाओं के हित में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाना बेहद जरूरी है, और इसके लिए छात्रों की सक्रिय भागीदारी बहुत अहम है।

दो सप्ताह तक राज्यभर में चली जागरूकता यात्रा

बताया जा रहा है कि पिछले दो सप्ताह के दौरान यह यात्रा झारखंड के 24 जिलों से गुजरी, जहां स्थानीय युवाओं, छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ संवाद कर भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली और अनियमितताओं को लेकर जागरूकता फैलाई गई। यात्रा के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि जब तक भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता नहीं आती, तब तक युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

रांची में यात्रा के समापन के साथ ही आयोजकों ने संकेत दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में सुधार को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा और सरकार पर दबाव बनाया जाता रहेगा।

इसे भी पढ़े – जामताड़ा में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद

 

 

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
भारत ने जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह , मलेशिया को 3-1 से हराया
Exit mobile version