Friday, October 16

रविवार की रात हुए बरियातू गोली कांड का फुटेज वायल होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गयी है कि गोली चलाने वाला अपराधी लवकुश शर्मा है. लवकुश रांची के कुख्यात अपराधियों में शुमार है. उसके साथ मौजूद हाफ पैंट वाले युवक का नाम गौरव बताया जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि गोलीकांड के पीछे मामला जमीन विवाद का है. इस पूरे कांड में रवि बाड़ा का नाम भी संदिग्धों की सूची में है. रवि तेतरटोली का रहने वाला बताया जा रहा है. अस्पताल में इलाज करा रहा टोनी लोहरा मूल रुप से विवादित जमीन को मैनेज कर बाउंड्री करवाने का काम करता था. जानकारों की मानें तो बालू के कारोबार में भी टोनी का नाम सामने आया है.

गोलीकांड का फुटेज वायरल..लवकुश शर्मा ने चलायी गोली

हाफ पैंट में मौजूद युवक गौरव और लवकुश का सहयोगी रवि बाड़ा भी सदिग्ध

प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गयी गोली

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार देर रात मंडा बगीचा में चार युवक पार्टी कर रहे थे. शराब पार्टी के दौरान रात 1.29 मिनट पर एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचते हैं. उनमें एक हाफ पैंट में है जिसका नाम गौरव बताया जा रहा है वहीं दूसरा जींस टीशर्ट पहना है जिसकी पहचान लवकुश शर्मा के रुप में हुई है. फुटेज से साफ है कि लवकुश ने वहां पहुंचते ही प्वाइंट ब्लैंक रेंज से टोनी को गोली मार दी. गोली सीधे पेट में मारी गयी है.

कौन है भेदिया जिसने देर रात दी लवकुश को सूचना

पुलिस की लिस्ट में उस भेदिए की भी तलाश की जा रही जिसका नाम रवि बाड़ा हो सकता है. सूत्रों की मानें तो देर रात रवि बाड़ा ने ही लवकुश को सूचना दी कि टोनी वहां पहुंचा हुआ है. टोनी पंडरा थानाक्षेत्र के कमड़े का रहने वाला है और जमीन से लेकर बालू तक के कारोबार से जुड़ा है. सेथानीय लोगों का कहना है कि रात करीब 2 बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी. गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और वहां मौजूद कई युवक इधर-उधर भागने लगे.

घायल के बयान से खुल सकता है पूरा मामला

सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि गोलीबारी की घटना में टोनी लोहरा घायल हुआ है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, घायल टोनी लोहरा के होश में आने और उसका बयान दर्ज होने के बाद घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.

इन प्रमुख  घटनाओं में लवकुश शर्मा का है नाम

27 जनवरी 2022 : मोरहाबादी मैदान के समीप वीआइपी इलाके में अपराधी कालू लांबा की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

27 फरवरी 2015 : लालपुर में सर्कुलर रोड स्थित बाटा शोरूम के सामने जमीन कारोबारी अनुज कुमार स्वर्णकार पर फायरिंग

23 नवंबर 2015 : एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर पथ निर्माण के सहायक अभियंता समरेंद्र प्रसाद को गोली मार कर घायल करना

नवंबर 2015 : अरगोड़ा में रंगदारी मांगने का आरोप

वर्ष 2014 : बरियातू के कुसुम बिहार में एक जमीन पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट व गोलीबारी

इसे भी पढ़े – निखार मर्डर: पहले कई टारगेट, फिर निखार पर लॉक; MP तक पहुंची पुलिस, शूटर गिरफ्तार

 

Share.
Next Story
H1N1-H3N2 सीजनल फ्लू को लेकर झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
Exit mobile version