राँची। राजधानी राँची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत सहेदा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
मामला इसलिए भी अधिक गंभीर और रहस्यमयी हो गया है क्योंकि कुछ ही दिन पहले इसी परिवार के एक युवक का शव भी घर के आँगन में पेड़ से लटका मिला था। एक ही घर में कुछ दिनों के अंतराल पर हुई दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन छानबीन में जुट गयी है।
नोट
