Wednesday, September 9

रांची: झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक तरफ विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है, तो दूसरी तरफ इसी बीच जयराम महतो के सोशल मीडिया हैंडल पर हुआ एक छोटा सा बदलाव चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। जिस नाम के साथ अब तक ‘टाइगर’ और ‘क्रांति’ जैसे शब्द जुड़े हुए थे, अब वहां सिर्फ ‘जयराम कुमार महतो MLA’ नजर आ रहा है।

आखिर क्या हुआ जी, टाइगर ने अपना नाम ही बदल लिया?

जयराम महतो के समर्थक उन्हें प्यार से ‘टाइगर’ कहते हैं और खुद जयराम महतो भी कई मौकों पर इस नाम को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर अचानक ‘टाइगर’ की जगह ‘जयराम कुमार महतो MLA’ लिखा दिखाई दे रहा है।

अब इसे महज नाम बदलना कहा जाए या फिर समय का तकाजा, यह तो जयराम महतो ही बताएंगे।

डर गया है टाइगर?

बीते कुछ दिनों से जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच टकराव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पुलिस मेंस एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जयराम महतो और उनके चर्चित ‘टाइगर’ नाम को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

ऐसे में सवाल पूछने वालों की कमी नहीं है – जो नाम निडरता की पहचान बताया जाता था, उसी नाम को अब सोशल मीडिया से क्यों हटा दिया गया?

कहीं ऐसा तो नहीं कि टाइगर ने सोचा हो – चलो भाई, कुछ दिन टाइगर नहीं, सिर्फ विधायक ही बने रहते हैं!

खुद जयराम महतो ने बताया था, क्यों कहते हैं उन्हें ‘टाइगर’

दिलचस्प बात यह है कि ‘टाइगर’ नाम को लेकर खुद जयराम महतो अपनी व्याख्या कर चुके हैं।

उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें टाइगर इसलिए कहते हैं क्योंकि वह बचपन से निडर रहे हैं। उनके मुताबिक, जिन कामों को लोग ड्रीम यानी सपना समझते हैं, वह उन कामों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। इसी निर्भीक स्वभाव के कारण लोगों ने उन्हें ‘टाइगर’ नाम दिया।

यानी टाइगर सिर्फ कोई सोशल मीडिया नाम नहीं, बल्कि जयराम महतो के लिए निडरता और बेबाकी की पहचान बताया गया।

लेकिन अब वही टाइगर सोशल मीडिया के नाम से गायब है।

क्या आज से ‘क्रांति’ भी बंद कर देंगे?

मामला सिर्फ ‘टाइगर’ तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया नाम से ‘क्रांति’ शब्द भी हटा दिया गया है। टाइगर गया तो क्या क्रांति भी चली गई? जिस नाम में कभी टाइगर और क्रांति दोनों साथ दिखाई देते थे, वहां अब सीधा-सादा ‘जयराम कुमार महतो MLA’ है।

कहीं ऐसा तो नहीं कि टाइगर ने फिलहाल टाइगर और क्रांति दोनों को छुट्टी दे दी है?

पुलिस एसोसिएशन से टकराव के बीच नाम बदलने की टाइमिंग भी चर्चा में

सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर जा रहा है कि सोशल मीडिया नाम में यह बदलाव ऐसे वक्त हुआ है, जब जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में है।

पुलिस मेंस एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम महतो के बयान, उनके कथित तेवर और ‘टाइगर’ नाम को लेकर भी सवाल-जवाब और चर्चा हुई थी।

ऐसे में ठीक इसी दौर में सोशल मीडिया से ‘टाइगर’ और ‘क्रांति’ दोनों का हट जाना लोगों को सोचने का मौका जरूर दे रहा है।

अब देखना यह है कि टाइगर वापस आता है या फिर ‘जयराम कुमार महतो MLA’ ही नई पहचान बनकर आगे चलता है।

और हां…

टाइगर के साथ ‘क्रांति’ भी गई है। तो क्या अब क्रांति पर भी ब्रेक लग गया है?
इसका जवाब भी शायद जयराम महतो ही दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े – रामगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पनेश्वर कुमार लापता, जयराम महतो ने जताई अपहरण की आशंका

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
जलस्तर बढ़ने के कारण खोले गए पतरातू डैम के चार फाटक
Exit mobile version