Friday, October 23

रांची विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी शोध कार्यक्रम में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब सीमित समय ही बचा है। विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं अन्य कई विषयों में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

क्या है पात्रता की शर्त

आवेदन के लिए तय पात्रता के अनुसार, सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के पास स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं, जो अभ्यर्थी चार वर्षीय स्नातक (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) की डिग्री के आधार पर सीधे पीएचडी में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट प्रदान की जाएगी।

नेट/जेआरएफ उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

यूजीसी/सीएसआइआर-नेट, गेट एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं में सफल रहे अभ्यर्थी भी इस प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, उसके बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। विज्ञापन में तय नियमों के मुताबिक नेट/जेआरएफ सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। इसके साथ ही आवेदन पत्र और सभी जरूरी प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी डायरेक्टर रिसर्च के नाम ईमेल पर भेजना भी अनिवार्य है। ध्यान देने वाली बात यह है कि रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विषयवार रिक्तियों, पात्रता मानदंड, आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

इसे भी पढ़े –  लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

 

 

 

 

Share.
Next Story
जिससे पढ़ते रहे बच्चे, वही निकला जेल से फरार उम्रकैदी! 40 साल बाद खुला शिक्षक का राज
Exit mobile version