Wednesday, November 25

-संगीत कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद, कई लोग घायल; दो को अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हजारीबाग। शहर के उपकार होटल में मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाराती और सराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। संगीत कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में दो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, होटल में शादी समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल विवाद के कारणों और घायलों की संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share.
Next Story
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से: SIR और MMDR पर घमासान के आसार, दोनों पक्ष है तैयार
Exit mobile version