रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर कैबिनेट बैठक को लेकर हलचल बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कई नीतिगत फैसले लिये जा सकते हैं. इसके अलावा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तिथि भी निर्धारित की जा सकती है. पिछली बैठक में मेडिकल कालेजों में सीटें बढ़ाने, नये उत्कृष्ट विद्यालय खोलने, छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने व चिकित्सकों की नयी नियुक्ति संबंधी नियमावली को मंजूरी दी गयी थी. आगामी बैठक के फैसले पर सबकी नजरें टिकीं हैं.





