Tuesday, October 13

मुंबई। यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म ने एक बार फिर दमदार कमाई की है, जिससे इसके कुल कलेक्शन में शानदार इजाफा हुआ है।

तीसरे दिन की कमाई ने बढ़ाया कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रक्षाबंधन के दिन 19,390 शोज के साथ 26.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म ने तीसरे दिन 4.00 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 23.75 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह दुनियाभर में फिल्म ने अब तक कुल 221.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

डे-वाइज कलेक्शन पर एक नजर

फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए 101.10 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई और यह 37.65 करोड़ रुपये पर आ गई। तीसरे दिन रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी।

स्टारकास्ट और विवादों में रही फिल्म

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म कुछ आपत्तिजनक सीन्स और डायलॉग्स को लेकर सुर्खियों में रही है। सीबीएफसी ने फिल्म को बिना किसी कट के ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़े – नेपाल बाढ़ त्रासदी: मृतकों की संख्या पहुंची 626, 2400 से ज्यादा अभी भी लापता

 

Share.
Next Story
1 सितंबर से बदल जाएगा सरकारी भुगतान का तरीका, अब कागज नहीं डिजिटल सिग्नेचर से होगा बिल पास
Exit mobile version