बोकारो: जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद कटवाने के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे चास निवासी दुलाल हलदार की समस्या का समाधान महज दो घंटे में हो गया। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ लोक संवाद में शिकायत पहुंचने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और उनकी जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद काट दी गई।
कई बार आवेदन देने के बाद भी नहीं हो रहा था काम
दुलाल हलदार लंबे समय से अपनी जमीन की लगान रसीद निर्गत कराने के लिए अंचल कार्यालय की दौड़ लगा रहे थे। उन्होंने इस संबंध में कई बार आवेदन भी दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। आखिरकार उन्होंने शुक्रवार को लोक संवाद में उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायत रखी।
DC के निर्देश पर दो घंटे में हुई कार्रवाई
मामला संज्ञान में आते ही उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद महज दो घंटे के भीतर दुलाल हलदार की जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद काट दी गई। लंबे समय से परेशान आवेदक को इससे राहत मिली।
लोक संवाद के जरिए शिकायतों के समाधान की पहल
जिला प्रशासन की ओर से ‘हम आपको सुनते हैं’ लोक संवाद का आयोजन आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इसे भी पढ़े – दिल्ली में ECI प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनों पर ब्रेक ; जानिए क्या है पूरा मामला
