Friday, October 23

मांडू: हजारीबाग के नूनीयबेड़ा जंगल में CISF की टीम ने अवैध रूप से जमा करीब 150 टन कोयला बरामद किया है। बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 3.75 लाख रुपये बताई गई है। CISF, CCL NK एवं पिपरवार यूनिट की टीम ने उप कमांडेंट दिनेश कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान जंगल में बड़े पैमाने पर कोयले का भंडार मिला। टीम ने इसकी जानकारी चरही क्षेत्र, हजारीबाग के CCL महाप्रबंधक कल्याण जी प्रसाद और CCL मांडू के परियोजना पदाधिकारी आर.एन. सिंह को दी। इसके बाद कोयले को वहां से हटाने के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सहयोग मांगा गया। बरामद कोयले को उठाने की कार्रवाई जारी है।

कोयले की कीमत 2,500 रुपये प्रति टन के हिसाब से करीब 3.75 लाख रुपये आंकी गई है।

इस अभियान में इंस्पेक्टर राजीव शर्मा, विजय कुमार सांगा और रंजीत कुमार बिमल, उपनिरीक्षक अनिल राय, प्रवीण कुमार और चंद्रभान तथा सहायक उपनिरीक्षक जगवीर सिंह समेत CISF के जवान और CCL सुरक्षा विभाग के कर्मी शामिल रहे।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share.
Next Story
SBI के 4000 ग्राहकों के डेटा लीक के बाद निकल सकते है खाते से पैसे ?
Exit mobile version