Sunday, November 1

जमशेदपुर: जमशेदपुर के 19 वर्षीय हर्षवर्धन शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ ‘AI जमशेदपुर हब’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को AI की ट्रेनिंग देने की योजना है, ताकि वे नई तकनीक को समझ सकें और भविष्य में इसका इस्तेमाल कर सकें।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए SSP और शिक्षाविद

AI जमशेदपुर हब के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकार्डी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्य और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान AI के इस्तेमाल और उसके भविष्य पर चर्चा की गई।

पुलिसिंग से लेकर रोजगार तक AI की भूमिका पर चर्चा

 

एसएसपी एहतेशाम वकार्डी ने पुलिसिंग में AI की उपयोगिता पर बात की। वहीं, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के अधिकारी दिनेश रंजन ने कहा कि AI जितना फायदेमंद है, उसका गलत इस्तेमाल उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। हर्षवर्धन का कहना है कि आने वाले समय में AI की जरूरत नौकरी और बिजनेस, दोनों क्षेत्रों में बढ़ेगी। उन्होंने इस पहल को आगे चलकर पूरे झारखंड में फैलाने की योजना भी जताई।

Share.
Next Story
गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज! OD अधिकारी और मुंशी भी गिरफ्तार, 15 पुलिसकर्मी निलंबित
Exit mobile version