अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। कोटा पुलिस ने तीन शूटरों को हिरासत में लिया है। इनमें दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों में से दो ने फायरिंग की थी।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में ऋतिक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला बताया गया है। हालांकि, मामले में तीनों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।
वारदात के बाद ट्रेन से हुए फरार
पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर ट्रेन से फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
वहीं, मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान और गुजरात में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।


