झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए समस्त झारखण्ड वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी। बताते चले कि उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलने के बीच उन्होंने झारखंड वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।
बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें प्रसारित हुई थीं। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इन खबरों का खंडन करते हुए उन्हें भ्रामक बताया था।
सिंगापुर में चल रहा है इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसंत सोरेन अस्वस्थ होने के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसी वजह से वह अपनी मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में और श्राद्धकर्म में भी शामिल नहीं हो सके थे।
अफवाहों से बचने की अपील
बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल उनके दशहरा संदेश को लेकर चर्चा है, जबकि उनके स्वास्थ्य की ताजा स्थिति के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
इसे भी पढ़े – पैतृक गांव नेमरा में दिखा कल्पना सोरेन का देसी अंदाज, हाथों में मछली लिए तस्वीर ने खींचा ध्यान


