खरना के प्रसाद से लेकर अर्घ्य के सामान तक की हो रही खरीदारी, बांस के सूप, मिट्टी के चूल्हे और मौसमी फलों की मांग बढ़ी
रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी के बाजार सजने लगे हैं. अपर बाजार, डोरंडा, मेन रोड और आयुक्त कार्यालय के आसपास पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है. बांस के सूप-डलिया, छोटी-बड़ी टोकरी, मिट्टी के चूल्हे, कोशी, कलश और पीतल के बर्तनों से बाजार पट गया है. वहीं, फल दुकानों पर नारियल, केला, सेब, मौसमी, आंवला और सिंघाड़ा की खरीदारी शुरू हो गई है.

चार दिवसीय महापर्व को लेकर व्रती और उनके परिजन नहाय-खाय से लेकर खरना और दोनों अर्घ्य तक की तैयारियों में जुट गए हैं. खरना का प्रसाद बनाने के लिए गेहूं, गुड़, चावल, दूध और घी की खरीदारी हो रही है. वहीं, ठेकुआ बनाने के लिए शुद्ध गेहूं के आटे, गुड़, चीनी, घी और सूखे मेवों की मांग है. दुकानदारों के अनुसार, पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
छठ पूजा सामग्री और फलों का बाजार भाव
बांस का डलिया: ₹200-300 प्रति पीस
छोटी टोकरी: ₹100-200 प्रति पीस
बड़ी टोकरी: ₹200-350 प्रति पीस
पीतल का सूप: ₹1600-2000 प्रति पीस
पीतल का लोटा: ₹250-600 प्रति पीस
2. मिट्टी और अन्य पूजन सामग्री
सामग्री कीमत
मिट्टी का कोशी सेट: ₹600-700 प्रति पीस
मिट्टी का चूल्हा: ₹500-700 प्रति पीस
मिट्टी का छोटा ढकना: ₹2-5 प्रति पीस
मिट्टी का कलश: ₹20-50 प्रति पीस
आम की लकड़ी: ₹200 प्रति बंडल
आम की लकड़ी (दूसरी श्रेणी): ₹120-200 प्रति बंडल
नारियल: ₹30-50 प्रति पीस
केला: ₹50-80 प्रति दर्जन
गन्ना: ₹20-50 प्रति पीस
3. फल और सब्जियों की कीमत
फल/सब्जी कीमत
सेब: ₹120-380 प्रति किलो
मौसमी: ₹60-90 प्रति किलो
नींबू: ₹10-20 प्रति पीस
अदरक: ₹60-100 प्रति किलो
हल्दी: ₹100-120 प्रति किलो
कद्दू: ₹30-50 प्रति किलो
मूली: ₹20-40 प्रति किलो
शकरकंद: ₹40-60 प्रति किलो
सुथनी: ₹60-100 प्रति किलो
आंवला: ₹100-120 प्रति किलो
पानी फल (सिंघाड़ा): ₹60 प्रति किलो
4. खरना और ठेकुआ बनाने की सामग्रियां
गेहूं की पिसाई: ₹4-6 प्रति किलो
चावल की पिसाई: ₹5-8 प्रति किलो
खीरी चावल: ₹80-120 प्रति किलो
गुड़: ₹65-80 प्रति किलो
चीनी: ₹55-65 प्रति किलो
गाय का घी: ₹500-750 प्रति किलो
दूध: ₹58-65 प्रति लीटर
नारियल का गोला: ₹30-40 प्रति पीस
किशमिश: ₹350-600 प्रति किलो
काजू टुकड़ा: ₹700-1000 प्रति किलो
काजू साबुत: ₹700-1800 प्रति किलो
मखाना: ₹600-1200 प्रति किलो
इलायची: ₹2500-4500 प्रति किलो


