रांची: छठ पूजा के बाद दूसरे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से झारखंड से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
17 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे रांची से खुलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 08077 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 नवंबर, मंगलवार को रांची स्टेशन से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। रास्ते में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और चुनार स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। इसके बाद अगले दिन बुधवार को ट्रेन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से होते हुए दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
इसका निर्धारित समय इस प्रकार है:
रांची : दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान
लोहरदगा : दोपहर 1:58 बजे आगमन, 2:00 बजे प्रस्थान
टोरी : दोपहर 3:03 बजे आगमन, 3:05 बजे प्रस्थान
डालटनगंज : शाम 4:38 बजे आगमन, 4:40 बजे प्रस्थान
गढ़वा रोड : शाम 6:00 बजे आगमन, 6:02 बजे प्रस्थान
पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन : रात 9:14 बजे आगमन, 9:24 बजे प्रस्थान
चुनार : रात 10:15 बजे आगमन, 10:17 बजे प्रस्थान
गोविंदपुरी : अगले दिन सुबह 5:13 बजे आगमन, 5:15 बजे प्रस्थान
आनंद विहार टर्मिनल : अगले दिन दोपहर 3:00 बजे आगमन
18 नवंबर को आनंद विहार से रांची के लिए वापसी
वापसी में ट्रेन संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 18 नवंबर, बुधवार को शाम 6:05 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। अगले दिन गुरुवार को यह निर्धारित ठहराव लेते हुए रांची पहुंचेगी।
वापसी का समय इस प्रकार रहेगा:
आनंद विहार टर्मिनल : शाम 6:05 बजे प्रस्थान
गोविंदपुरी : अगले दिन रात 2:00 बजे आगमन, 2:02 बजे प्रस्थान
चुनार : सुबह 7:55 बजे आगमन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन : सुबह 9:25 बजे आगमन, 9:35 बजे प्रस्थान
गढ़वा रोड : दोपहर 1:20 बजे आगमन
डालटनगंज : दोपहर 1:53 बजे आगमन
टोरी : दोपहर 3:50 बजे आगमन
लोहरदगा : शाम 5:10 बजे आगमन
रांची : शाम 7:30 बजे आगमन
17 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ओर से इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। छठ के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।


