मगध-अम्रपाली कोयला क्षेत्र में CISF की तैनाती के बाद पुलिस के साथ पहला बड़ा संयुक्त अभियान, अवैध कोयला कारोबारियों में मचा हड़कंप
लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लगभग 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदा एक संदिग्ध ट्रक जब्त किया गया। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अभियान का नेतृत्व CISF की ओर से उप कमांडेंट के.के. वानखेम ने किया। वहीं, झारखंड पुलिस की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अनुभव सिन्हा ने किया। अभियान के दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक पुराने पेट्रोल पंप के समीप ट्रक संख्या JH 19E 0664 संदिग्ध अवस्था में लावारिस पाया गया। जांच के दौरान ट्रक में कोयला लदा मिला। इसके बाद वाहन को आगे की जांच और सत्यापन के लिए पुलिस पिकेट लाया गया। संबंधित व्यक्तियों से कोयले के स्वामित्व और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी (DMO) से मामले का सत्यापन कराया गया। जांच में पुष्टि हुई कि ट्रक में करीब 40 मीट्रिक टन कोयला अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
CISF की तैनाती के बाद अभियान जारी
गौरतलब है कि मगध एवं आम्रपाली कोयला क्षेत्रों में CISF की तैनाती के करीब दो महीने बाद बालूमाथ थाना पुलिस के साथ यह पहला संयुक्त अभियान माना जा रहा है। इस कार्रवाई को CISF और झारखंड पुलिस के बीच बेहतर तालमेल, आपसी सहयोग और मजबूत समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। मगध एवं आम्रपाली कोयला क्षेत्रों में CISF की तैनाती का मुख्य उद्देश्य कोयला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सरकार की ‘Zero Coal Leakage Policy’ (शून्य कोयला रिसाव नीति) को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग देना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन, खनन विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय, खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा संयुक्त अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है।
Breaking
- झारखंड में चक्रवात का असर बरकरार, आज भी छाए रहेंगे बादल, कल से सुधरेगा मौसम
- चंदवा-लोहरदगा रोड पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा!
- खूंटी में सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 युवकों की मौत
- क्रिकेट के बाद अब सियासत की पिच पर युजवेंद्र चहल, भाजपा ने OBC मोर्चा में दी बड़ी जिम्मेदारी
- हेमंत सरकार को घेरने सड़क पर उतरेगी भाजपा, 26 नवंबर को मनायेगी संविधान गौरव दिवस
- व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर झारखंड चैंबर गंभीर, हर थाने में बनेगा व्यवसायियों का व्हाट्सऐप ग्रुप
- मार्वल का क्रेज: ₹4,300 का एक टिकट, फिर भी एक दिन में 2 लाख से ज्यादा सीटें बुक; रिलीज से एक महीना पहले Avengers: Doomsday का जलवा
- बारात हो या तीर्थयात्रा, अब एक साथ जितनी चाहें उतनी बर्थ: रेलवे ने ग्रुप बुकिंग की सीमा हटाई
- रांची में खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट का आगाज, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा
- रांची के श्याम मंदिर में चांदन द्वादशी पर बाबा को चढ़ाया गया खीर-चूरमा का भोग, 600 भक्तों ने पाया प्रसाद
- दुमका में धान काटकर लौट रही युवती के साथ बर्बरता, कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो… छह आरोपी गिरफ्तार
Sunday, November 22


