सिमरिया (चतरा)। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों की पहल की गई है। इसी क्रम में विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने टंडवा प्रखंड के हेसातु और सिदपा गांव में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विधायक ने हेसातु गांव में मंडप पौर सीढ़ी के पास विधायक निधि से स्वीकृत सोलर आधारित हाईमास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही हेसातु में गार्डवाल निर्माण और सिदपा गांव में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। हाईमास्ट लाइट लगने से संबंधित स्थान पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जबकि गार्डवाल और पेवर ब्लॉक निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारने और क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।


