रांची: अडानी फाउंडेशन ने गुरुवार को सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से रांची के पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक, अडानी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह, सिटीजन फाउंडेशन के हेमंत तिर्की समेत बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक ने अडानी फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बारिश के दौरान खुले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह सहयोग काफी उपयोगी साबित होगा और उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी।
वहीं अडानी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर ने कहा कि अडानी समूह समाज के विभिन्न वर्गों के हित में लगातार कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि समूह भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इसे भी पढ़े – झारखंड हाईकोर्ट ने अपनाई कलकत्ता हाईकोर्ट की चाइल्ड एक्सेस एंड कस्टडी गाइडलाइंस, बच्चों के हित को मिलेगी प्राथमिकता



