गोड्डा, 8 अगस्त 2026: जिले की ग्रामीण और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से गोड्डा के गांधी मैदान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन में जितपुर खनन परियोजना के तहत टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ जिले में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था।
अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।
खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास को मिलता है बढ़ावा
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और आयोजकों ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है। इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन और उन्हें मिलने वाले सहयोग से ग्रामीण एवं दूरदराज इलाकों में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।
युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर
जितपुर खनन परियोजना के तहत स्थानीय समुदाय के विकास के लिए विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनी की CSR गतिविधियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहयोग को भी इसी दिशा में एक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। आयोजन से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
करीब 300 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता ने गोड्डा में खेल के प्रति युवाओं की रुचि और उत्साह को भी सामने रखा। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों के जरिए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे।
इसे भी पढ़े – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जमशेदपुर में लगाया मेगा MSME क्रेडिट कैंप, 112 करोड़ रुपये के लोन मंजूर



