जमशेदपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची की ओर से जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित एशिया भवन, आदित्यपुर लघु औद्योगिक क्षेत्र में मेगा MSME क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रमुख आर.सी. गोयल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया।

क्रेडिट कैंप में वर्तमान MSME ग्राहकों के साथ-साथ नए और संभावित उद्यमियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बैंक की विभिन्न MSME ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और कारोबार के विस्तार के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई।
112 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति
कार्यक्रम के दौरान पात्र आवेदकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। बैंक की ओर से कुल 112 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति ग्राहकों के बीच वितरित की गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य MSME क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को वित्तीय सहायता और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।
ASIA पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित
कार्यक्रम में ASIA (आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दोनों ने MSME क्षेत्र के लिए वित्तीय सहायता और उद्योगों के विकास में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका पर अपने विचार रखे।
MSME योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी
क्रेडिट कैंप में उपस्थित उद्यमियों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न MSME ऋण योजनाओं और वित्तीय समाधानों के बारे में जानकारी दी गई। कारोबार के विस्तार और वित्तीय जरूरतों के अनुसार उपलब्ध सुविधाओं को भी समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
बैंक अधिकारी और शाखा प्रबंधक रहे मौजूद
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक तथा ऋण स्वीकृति और मार्केटिंग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मेगा MSME क्रेडिट कैंप को बैंक और स्थानीय उद्योग जगत के बीच संवाद बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है। 112 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति के साथ कार्यक्रम ने क्षेत्र के MSME कारोबारियों को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने पर बैंक के फोकस को भी सामने रखा।
इसे भी पढ़े – JPSC-JSSC विवाद: सरकार-छात्र वार्ता बेनतीजा, भूख हड़ताल जारी



