रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए जारी स्टेट मेरिट लिस्ट में रांची के BIOME इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने स्टेट मेरिट लिस्ट के टॉप रैंकर्स में जगह बनाई है, जबकि बड़ी संख्या में अन्य छात्र भी मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं।
मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के प्रदर्शन से उनके सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की उम्मीद मजबूत हुई है। संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मयंक राज ने रैंक-2 (BC-2), आयुष ने रैंक-3 (ST) और अंकित ने रैंक-4 (BC-2) हासिल किया है।
इसके अलावा शाकिब अहमद ने रैंक-6 (General), सत्यम ने रैंक-7 (ST), हिमांशु ने रैंक-7 (EWS), शिवाम ने रैंक-9 (BC-2), मीनाक्षी ने रैंक-9 (ST) और शारदा ने रैंक-10 (ST) प्राप्त किया है।
टॉप रैंकर्स में श्रेया सुमन ने रैंक-13 (General), आसिफ ने रैंक-13 (BC-1), अंशिका ने रैंक-13 (BC-2), प्रत्युष ने रैंक-16 (EWS), तरुण तेजपाल ने रैंक-17 (BC-1), कुंदन ने रैंक-17 (BC-2) और हर्ष कुमार ने रैंक-17 (General) हासिल किया है।
वहीं अभिषेक ने रैंक-18 (EWS), राहुल ने रैंक-19 (BC-2), दीपा ने रैंक-20 (BC-1), बिट्टू ने रैंक-20 (BC-2) और चिन्मय ने रैंक-20 (EWS) प्राप्त किया है। संस्थान के अनुसार, इन विद्यार्थियों के अलावा भी बड़ी संख्या में छात्रों ने स्टेट मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है।
मेहनत और मार्गदर्शन को बताया सफलता की वजह
BIOME के डायरेक्टर पंकज सिंह ने मेरिट लिस्ट में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने कई वर्षों तक अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार मेहनत की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला, जिसका परिणाम NEET-UG परीक्षा में देखने को मिला और अब JCECEB की स्टेट मेरिट लिस्ट में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने और डॉक्टर बनने का सपना अब पूरा होने की दिशा में है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
24 अगस्त से शुरू होगा ड्रॉपर बैच
BIOME की ओर से बताया गया कि NEET-UG की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ड्रॉपर बैच 24 अगस्त से शुरू किया जाएगा। संस्थान के डायरेक्टर ने तैयारी कर रहे छात्रों से सफल अभ्यर्थियों से प्रेरणा लेने और शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर मेहनत करने की अपील की, ताकि वे भी अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का लक्ष्य हासिल कर सकें।
इसे भी पढ़े – लाबेद में JCI रांची ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों में बांटी स्टेशनरी और मिठाइयां


