India vs Bangladesh Women Asian Games 2026: वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में अब मुकाबला सीधे मेडल की रेस का है। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है। मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया, तो फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में कौन पहुंचेगा?
निशान के करोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा मुकाबला
भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला निशान के करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यही मैदान टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में भी बारिश की वजह से चर्चा में रहा था।
बांग्लादेश और चीन के बीच खेले जाने वाले पहले क्वार्टर फाइनल में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका था। इसके बाद वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश को फायदा मिला और वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई।
अब भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में भी अगर मौसम खेल बिगाड़ता है, तो रैंकिंग एक बार फिर बेहद अहम हो जाएगी।
मैच रद्द हुआ तो भारत को मिलेगा फाइनल का टिकट
भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो भारतीय टीम सीधे गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंच जाएगी। वहीं बांग्लादेश को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलना होगा।
दरअसल, T20 महिला टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 10वें नंबर पर है। इसी रैंकिंग नियम का फायदा बांग्लादेश को चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द होने पर मिला था। चीन की वर्ल्ड रैंकिंग 36 थी, इसलिए बांग्लादेश को अगले दौर में जगह मिली थी।
यानी भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है, तो बेहतर रैंकिंग वाली भारतीय टीम को फाइनल में जगह मिल जाएगी।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया को हराया था।
दोनों सेमीफाइनल के विजेता 22 सितंबर को गोल्ड मेडल के लिए मैदान पर उतरेंगे। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच उसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला होगा।
पिछले एशियन गेम्स में भारत ने जीता था गोल्ड
पिछले एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश की महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला जीता था।
मेंस इवेंट में भी भारत ने गोल्ड मेडल हासिल किया था, जबकि अफगानिस्तान की टीम सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थी।
अब 2026 के टूर्नामेंट में भारत और बांग्लादेश की नजर सेमीफाइनल पर है। हालांकि, इस मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ मौसम की भूमिका भी अहम रहेगी।
इसे भी पढ़े – BIT Mesra के हॉस्टल में MSC की छात्रा ने की आत्महत्या , कमरे से मिली डायरी



