रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। सांसद पप्पू यादव, आजसू नेता सीपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और रूपी सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने शोक संवेदना भी प्रकट की। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के नेमरा पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और सभी ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसे भी पढ़े – अमरपाल मौर्य का दावा- 2029 में झारखंड में बनेगी BJP की सरकार, राहुल गांधी पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप…


