Sunday, November 22

अशोक नगर में ‘बेस्ट जॉब’ के नाम से चल रहा था फर्जी कार्यालय, राइडर सिक्योरिटी सर्विस के लेटरपैड और मुहर का किया जा रहा था इस्तेमाल

आरोप है कि इस कार्यालय के संचालक राइडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम का फर्जी लेटरपैड और मुहर इस्तेमाल कर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दे रहे थे। सरकारी और गैर सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का दावा कर उन्हें फर्जी ऑफर लेटर भी दिए जा रहे थे।

इसके बदले युवाओं से मोटी रकम वसूले जाने का आरोप है। कंपनी को आशंका है कि ठगी के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी पैसों का लेन-देन किया जा रहा है।

मामले को लेकर राइडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। कंपनी का कहना है कि उसके नाम और डिजिटल पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

कंपनी ने पुलिस से अशोक नगर गेट नंबर चार के पास संचालित बेस्ट जॉब कार्यालय की जांच कराने, इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और कार्यालय को सील कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Share.
Next Story
रांची विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव: बीएससी नर्सिंग बैकलॉग की परीक्षा तिथियां आगे बढ़ीं, दिसंबर में होंगे एग्जाम
Exit mobile version