रांची: JSSC एवं JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), झारखंड ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। परिषद की ओर से 11 अगस्त को विधानसभा मार्च आयोजित किया जाएगा।
ABVP के अनुसार, परिषद के कार्यकर्ता और छात्र 11 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा तक मार्च करेंगे। इस दौरान JSSC एवं JPSC की परीक्षाओं में व्याप्त कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
परिषद का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों से छात्रों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ABVP ने छात्रों से बड़ी संख्या में विधानसभा मार्च में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
ABVP ने छात्रों से अपील की है कि वे 11 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराने विधानसभा में पहुंचें और मार्च में भाग लेकर अपनी मांगों को मजबूती से सामने रखें।
इसे भी पढ़े – पढ़ाई की लड़ाई में विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, गेट नंबर-1 पर डटे आंदोलनकारी
