रांची। यमुना अपार्टमेंट, ओवरब्रिज परिसर में आदर्श दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुरानी कमिटी को भंग करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए नई कमिटी का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता लालबाबू सिंह ने की, जबकि संचालन संजय सहाय ने किया। नई कमिटी के गठन के दौरान पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें राजीब चटर्जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कमिटी में सूरजभान सिंह को मुख्य संरक्षक, कुणाल आजमानी को संरक्षक और लालबाबू सिंह को संयोजक बनाया गया है। वहीं मिंटू सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष और संजय सहाय को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संजीव सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर मंटू सिंह, अखिलेश राय और प्रतीक चौधरी का चयन किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय सिंह और ऋषि सिंह चौहान को दी गई है।
संगठन की जिम्मेदारी पांच पदाधिकारियों को
समिति में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। शैलेन्द्र कुमार (छोटका), अजय सोनी, सुमंत राय (मुखिया), अभिषेक सिंह और चन्दन सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया है।
बैठक में समिति के संचालन और आगामी दुर्गा पूजा से जुड़े कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने पूजा आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ काम करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान समिति के अन्य 11 सदस्यों का भी चुनाव किया गया। नई कमिटी के गठन के साथ समिति के आगामी कार्यक्रमों और पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में आगामी दुर्गा पूजा का आयोजन बेहतर समन्वय और उत्साह के साथ किया जाएगा। बैठक में समिति से जुड़े सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
