Tuesday, September 22

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नवनियुक्त चेयरपर्सन मधु गौड़ यास्की से मुलाकात की। इस दौरान प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व रिसर्च को-ऑर्डिनेटर इशिका शर्मा भी मौजूद रहीं।

मुलाकात के दौरान झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक करने को लेकर चर्चा हुई। आदित्य विक्रम जायसवाल ने इस संबंध में तैयार विजन डॉक्यूमेंट मधु गौड़ यास्की को सौंपा।

पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की योजना

बैठक में झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को लेकर तैयार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसमें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पेशेवर वर्गों को संगठन से जोड़ने और पंचायत स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाने की योजना शामिल है।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से पहले किए गए संगठनात्मक कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

डॉक्टर से लेकर IT प्रोफेशनल्स तक को जोड़ने पर जोर

बैठक में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, IT प्रोफेशनल्स, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न पेशेवर वर्गों को संगठन से जोड़ने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अलावा संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार की रणनीति और झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस की गतिविधियों को और सक्रिय करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस देशभर के विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जोड़ने के लिए काम करने वाला कांग्रेस का संगठन है। हाल ही में मधु गौड़ यास्की को इसका चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़े – दवा के पत्ते पर लाल पट्टी का मतलब जानते हैं?

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी शुरू, पूजा समितियों के साथ हुई बैठक
Exit mobile version