टंडवा में बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे गैंग के सदस्य, गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान
झारखंड में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हजारीबाग के बाद अब चतरा जिले के टंडवा में बुधवार की अहले सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य टंडवा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापामारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक अपराधी को गोली लग गई।
हजारीबाग में भी घायल हुए थे दो अपराधी
गौरतलब है कि सोमवार को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांटोखुर्द के पास रेबर गांव स्थित चरेवा टांड में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल हो गया था


