छात्रवृत्ति भुगतान में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, ED जांच की मांग; उपायुक्त कार्यालय और कल्याण विभाग के घेराव का ऐलान।
रांची/डेस्क: झारखंड में ST-SC छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को AISF ने राजधानी रांची में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ।
छात्रवृत्ति की मांग को लेकर AISF ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने अल्बर्ट एक्का चौक से हटने के बाद उपायुक्त कार्यालय और कल्याण विभाग का घेराव करने का ऐलान किया है।
छात्रवृत्ति में अनियमितता की ED जांच की मांग
AISF ने छात्रवृत्ति वितरण में कथित अनियमितताओं की प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने की मांग उठाई है। इसके साथ ही संगठन ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इस्तीफे की भी मांग की है।
गौरतलब है कि छात्रवृत्ति भुगतान के मुद्दे पर AISF इससे पहले भी ई-कल्याण कार्यालय का घेराव कर चुका है। इसके बावजूद मांगों को लेकर संगठन ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया है।


