Tuesday, October 13

रांची: भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य नियुक्ति के बाद पहली बार रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मौर्य ने झारखंड में 2029 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य को लेकर बैठक की जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

2029 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाने की तैयारी

रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा झारखंड में 2029 में सरकार बनाएगी। इसी सिलसिले में वह बैठक में शामिल होने आए हैं। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

मौर्य ने कहा कि सत्ता पाने की चाह में राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी धरना देते हैं, तो कभी राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपने मन मुताबिक बयान देते हैं।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और यही बात कांग्रेस को परेशान कर रही है।

इसे भी पढ़े – भूपेश बघेल और पप्पू यादव पहुंचे रांची, हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए नेमरा रवाना

Share.
Next Story
15 मिनट में एंबुलेंस पहुंचाने के दावे, लेकिन कर्मियों को 3 महीने से वेतन नहीं! मंत्री जी, क्या स्वास्थ्य व्यवस्था में एंबुलेंस कर्मचारी नहीं आते?
Exit mobile version