Friday, October 23

आए दिन साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे समय में बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि अनजान लिंक, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर देखकर बच्चे कई बार बिना सोचे-समझे उस पर क्लिक कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग में पुलिस की ओर से Awareness Programme चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अमृतनगर हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, नशे के दुष्परिणाम, नए आपराधिक कानूनों और CIAR पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर अपराध से जुड़े खतरों के बारे में समझाया। उन्हें बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक करना, किसी के साथ OTP या बैंकिंग से जुड़ी जानकारी साझा करना और संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन करना भारी पड़ सकता है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना देने और सतर्क रहने के जरूरी उपाय भी बताए।

पुलिस ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की गई। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने को कहा गया।

इसके अलावा छात्रों को नए आपराधिक कानूनों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उनके अधिकारों और कानून के प्रति जिम्मेदारियों को भी समझाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को CIAR पोर्टल से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई।

इसे भी पढ़े – ‘मेरा शहर, मेरा हक’ अभियान शुरू, नगर निगम की सुविधाओं और सफाई कर्मियों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस उठाएगी आवाज

Share.
Next Story
4 AK-47 समेत 11 हथियार गायब
Exit mobile version