धनबाद। कुसुम विहार स्थित डेस्टिनी रिसॉर्ट मंगलवार को डांडिया की रंगीन छटा और महिलाओं की उमंग से गुलजार रहा। मौका था किड्ज केयर स्कूल और खुशियों की उड़ान एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य डांडिया नाइट का। कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और डांडिया की धुनों पर जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य और अपनी प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को उत्सव के रंग में रंग दिया। डांडिया नाइट का उद्घाटन जया सिंह और सुनैना किन्नर ने किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। संगीत…
Author: Jharkhand_digital
हजारीबाग। पर्यावरण संरक्षण का संदेश मंगलवार को हजारीबाग की सड़कों पर उस वक्त नजर आया, जब साइकिलों का काफिला कनहरी से दूधमटिया की ओर निकला। साइकिल की घंटियों के बीच ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘हरियाली है तो खुशहाली है’ जैसे नारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया। यह पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड और हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम में वन…
देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर से चोरी की गई पूरी ATM मशीन अब बरामद हो गई है। पुलिस ने ATM को देवीपुर में AIIMS के पास से बरामद किया है। मशीन से करीब 4.82 लाख रुपये निकाल लिए जाने की बात सामने आई है। कुछ दिन पहले चोरों ने ATM का शटर तोड़कर पूरी मशीन ही उखाड़ ली थी। इसके बाद उसे जाइलो वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस CCTV फुटेज के जरिए चोरों और उनके वाहन की तलाश में जुटी थी। AIIMS के…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। जून 2022 में मिताली राज के संन्यास के बाद हरमनप्रीत ने टेस्ट, वनडे और टी-20 में टीम की कमान संभाली थी। अब करीब चार साल बाद उन्होंने कप्तानी से हटने का फैसला किया है। हरमनप्रीत के कप्तानी कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 वनडे विश्व कप रही। उनकी अगुवाई में भारतीय महिला टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया। एशियन गेम्स में…
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के लिए एक बार फिर उम्मीद जगाने वाली तस्वीर सामने आई है। कूनो के जंगल में पांच नन्हे चीतों की दस्तक ने प्रोजेक्ट चीता की सफलता को एक नई पहचान दी है। 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन नए मेहमानों के आने के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें खास बात यह है कि 41 चीते भारत की धरती पर जन्मे हैं। यानी भारत में चीता संरक्षण की मुहिम अब सिर्फ दूसरे…
बोकारो: पर्व-त्योहार से पहले शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बोकारो पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को सिटी एरिया के कई इलाकों में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और अड्डेबाजी करते 25 लोगों को डिटेन किया गया। पुलिस की टीम ने सेक्टर-1, नया मोड़, को-ऑपरेटिव मोड़ और सेक्टर थाना क्षेत्र समेत कई संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर जांच की। अचानक पुलिस के पहुंचने से वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।…
गुमला: ओबीसी समाज की ओर से आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड के पांच जिलों – सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद बुलाया गया है। गुमला में इसका व्यापक असर दिख रहा है। सुबह से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खूंटी में भी बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कई बाजारों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बंद…
गढ़वा: सुबह दूध लेकर घर से निकले राजमिस्त्री शेख कुदुस अंसारी पर गोली चलाए जाने से गढ़वा के गुर्दी गांव में दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह गुर्दी पहाड़ के पास हुई इस घटना में गोली उनके सीने में लगी। गंभीर हालत में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुर्दी पहाड़ के पास हुई वारदात परिजनों के मुताबिक, गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी राजमिस्त्री का काम करते हैं और दूध पहुंचाने का काम भी करते हैं। मंगलवार सुबह वह दूध लेकर गढ़वा की ओर जा रहे थे।…
सरायकेला-खरसावां: पुरुलिया में सर्कस देखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे तीन युवकों की सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। चांडिल-पुरुलिया एनएच-32 से जुड़े पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव निवासी शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है। सर्कस देखकर बाइक से लौट रहे थे तीनों जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पुरुलिया जिले के बलरामपुर में आयोजित छाता मेला में…
बोकारो/चास: ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों को झांसा देकर सामान लेने का मामला चास में सामने आया है। आरोप है कि दो युवक पहले सामान खरीदते हैं, फिर QR कोड स्कैन कर भुगतान का दावा करते हैं और मोबाइल स्क्रीन दिखाकर वहां से निकलने की कोशिश करते हैं। पिछले दो-तीन दिनों में अलग-अलग दुकानों पर इस तरह की शिकायत सामने आने की बात कही जा रही है। सोमवार को चास मेन रोड स्थित थाना गली में एक दुकानदार की सतर्कता से दोनों युवकों में से एक पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। हॉर्लिक्स लेने पहुंचे थे,…
