दुमका: दुमका नगर थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। करीब पांच साल पहले जब्त की गई एक बाइक के बारे में हाईकोर्ट में पुलिस की ओर से बताया गया कि संबंधित नंबर की बाइक थाने में मौजूद ही नहीं है। इसके बाद जब बाइक की दोबारा तलाश शुरू हुई तो वह थाने के आसपास ही एक गड्ढे में जर्जर हालत में पड़ी मिली। बाइक के चारों तरफ झाड़ियां उग चुकी थीं। एक ही बाइक को लेकर पहले उसके थाने में नहीं होने की जानकारी और बाद में उसी के थाने के आसपास…
Author: Jharkhand_digital
धनबाद: अपराध की जांच अब सिर्फ घटनास्थल, गवाहों और पारंपरिक सबूतों तक सीमित नहीं रह गई है। अपराध से जुड़ी कई अहम कड़ियां अब मोबाइल फोन के भीतर मौजूद डेटा से सामने आ सकती हैं। इसी बदलती जांच प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए धनबाद में पुलिसकर्मियों को मोबाइल फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किसी मामले की जांच में मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी को किस तरह पहचाना जाए, सुरक्षित रखा जाए और वैज्ञानिक तरीके से उसका विश्लेषण किया जाए। खास तौर पर इस बात…
रांची। झारखंड प्लाईवुड एंड ग्लास डीलर्स एसोसिएशन (JPGDA) की वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। 4 अक्टूबर को चैंबर भवन, रांची में एसोसिएशन की द्विवार्षिक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में कुल 16 सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 5 अक्टूबर को नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में संजय कुमार दालानिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हेमंत पटेल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संचालन में दोनों पद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दो उपाध्यक्ष और दो…
रांची। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहभागिता के तहत अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित स्टेटसन लॉ के प्रो. (डॉ.) मार्क डी. बाउअर फुलब्राइट स्पेशलिस्ट के रूप में शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल हुए हैं। उनका यह अकादमिक प्रवास 3 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेगा। प्रो. बाउअर ने 3 अक्टूबर को NUSRL परिसर में अपना शैक्षणिक कार्य शुरू किया। प्रो. बाउअर की इस सहभागिता का उद्देश्य तुलनात्मक विधि शिक्षा, फैकल्टी डेवलपमेंट और पेशेवर क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है। उनके आने से NUSRL के विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कानूनी विशेषज्ञ…
रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) की ओर से आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत हो चुकी है। सात दिवसीय यह भव्य व्यापार मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। मेले में देश के अलग-अलग शहरों से आए व्यापारियों और ब्रांड्स के करीब 400 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। रविवार की शाम एक्सपो परिसर में लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली और पूरा परिसर गतिविधियों से गुलजार रहा। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस वर्ष मेले में अलग-अलग कैटेगरी के…
रांची: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 1 लाख 86 हजार 669 पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। लाभुकों के बैंक खातों में DBT के जरिए 1-1 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। इस मद में कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले में पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई है। सितंबर महीने में सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, आदिम जनजाति, HIV/AIDS पीड़ित और ट्रांसजेंडर लाभुकों को इसका लाभ मिला…
रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मैच को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। इसी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को एडीजी मनोज कौशिक जेएससीए स्टेडियम पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। एडीजी ने स्टेडियम परिसर, प्रवेश द्वार, दर्शक दीर्घाओं और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख स्थानों का…
साहिबगंज: साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर गंगा के कटाव से पैदा हुए संकट के बीच अब रेलवे को बड़ी राहत मिली है। सकरीगली-महाराजपुर के बीच प्रभावित हिस्से में लगातार छह दिनों तक चले बचाव कार्य के बाद कटाव की रफ्तार को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। रेलवे अब प्रभावित हिस्से में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बोल्डर का बॉक्स तैयार कर रहा है। कटाव के कारण पिछले कई दिनों से डाउन लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित है। ऐसे में रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती पहले ट्रैक को सुरक्षित करना और उसके बाद परिचालन बहाल करना है। ताजा स्थिति…
रांची। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद राज्य में यह बैठक संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सौरव सिंह और निवेदिता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय…
ओरमांझी: बारिश का पानी बहकर गांव से बाहर न निकल जाए, इसे रोकने के लिए ओरमांझी प्रखंड की चंद्रा पंचायत के ग्रामीणों ने सामूहिक पहल की है। चंद्रा गांव के बहेड़ा कुट क्षेत्र में ग्रामीणों ने श्रमदान कर लूज बोल्डर स्ट्रक्चर (LBS) का निर्माण किया। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान छोटी घाटी और नाले से तेजी से बहने वाले पानी को रोकना और उसे स्थानीय स्तर पर संरक्षित करना है। इस पहल में ग्रामीणों ने किसी बड़े संसाधन का इंतजार करने के बजाय खुद श्रमदान कर जल संरक्षण का ढांचा तैयार किया। ग्रामीणों का मानना है कि बारिश के पानी…
