रामगढ़। रामगढ़ में आगामी 4 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। रामगढ़ के जिमखाना क्लब रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कथा का आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन स्वर्गीय रामचंद्र रूंगटा की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। मंगल कलश शोभायात्रा से होगा आयोजन का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 4 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे भव्य मंगल कलश शोभायात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत…
Author: Jharkhand_digital
पटना के राजीव नगर में आलोक कुमार की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच; FSL और CCTV से खुलेगा मौत का राज पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 में एक कार के अंदर झारखंड के रिटायर्ड इंजीनियर आलोक कुमार का गोली लगा शव मिला। कार जमुना पैलेस के नीचे खड़ी थी। शव ड्राइविंग सीट पर पड़ा था और घटनास्थल के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई। शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई गई, लेकिन परिजनों ने…
धनबाद: साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी साइबर घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.85 लाख रुपये नकद, 19 मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया है। बताया गया कि एसएसपी के निर्देश पर मिली सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में 35 पुलिस पदाधिकारियों और 120 जवानों…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दो कारोबारियों के बीच चल रहा पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लोयोला स्कूल के पास कारोबारी अजय भालोटिया पर क्रिकेट बैट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में अजय घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और दिलीप मुरारका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके अगले दिन 1 अक्टूबर को दोनों का लोयोला स्कूल के पास फिर आमना-सामना हुआ। इसी दौरान…
धनबाद: वासेपुर के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुए AK-47 हमले के मामले में दोषी ठहराए गए तीन आरोपियों की सजा के बिंदु पर आज अदालत में सुनवाई होगी। सोमवार को अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और पटना के शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया था। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला 29 जनवरी 2004 का है। कमर मखदूमी रोड स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गोलीबारी के दौरान जान बचाने के लिए फहीम खान पड़ोसी की छत पर कूद गए…
सरायकेला: सरायकेला में बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। डीसी कार्यालय के पीछे स्थित बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन बैंक के भीतर पहुंचने से पहले ही उन्हें पीछे हटना पड़ा। राहत की बात रही कि चोर बैंक के अंदर तक नहीं पहुंच सके। शनिवार सुबह बैंक का ग्रिल और मुख्य गेट का ताला टूटा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब एक…
गुजरात के करजन शहर में CNG फिलिंग स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब CNG भरवाने के दौरान एक कार में जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि कार में लगा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर दो हिस्सों में टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही फिलिंग स्टेशन पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
चतरा/इटखोरी: मां भद्रकाली मंदिर परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कीर्तन मंडली के पुजारी श्रीनिवास स्वामी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया गया कि श्रीनिवास स्वामी मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनके कमरे में शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया और श्रीनिवास स्वामी को नीचे…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। झाबरी के समीप करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बस के पलटने के बाद घटनास्थल पर कुछ…
पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किराना दुकान में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। बदमाशों ने पहले दुकान के स्टाफ के साथ मारपीट की और फिर दुकानदार महेश गुप्ता पर गोली चला दी। हालांकि, महेश गुप्ता बाल-बाल बच गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि चार से पांच बदमाश मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे थे। अंदर घुसते ही उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ने दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग की। महेश गुप्ता ने खुद…
