चौका में अनियंत्रित हाइवा गोदाम में घुसा, दीवार क्षतिग्रस्त, चालक फरार देर रात हुआ हादसा, टक्कर से गोदाम की दीवार को पहुंचा नुकसान; घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं सरायकेला। चौका थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे स्थित गोदाम में जा घुसा। हादसे में गोदाम की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोदाम की दीवार को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से…
Author: Shivankit sony
9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगा दूसरा टी-20, आज सुबह 9 बजे खुले काउंटर; 6 अक्टूबर शाम 5 बजे तक मिलेंगे टिकट भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह अब सड़कों पर भी नजर आने लगा है। मैच के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री आज, 5 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। टिकट खरीदने के लिए सुबह से ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 6…
गढ़वा। विकास योजनाओं का मकसद लोगों की मुश्किलें कम करना और आवागमन को आसान बनाना होता है, लेकिन गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड में कनहर नदी के बालचौरा पर बनी तस्वीर कुछ अलग कहानी बयां कर रही है। झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन पुल तक पहुंचने के लिए जरूरी एप्रोच रोड यानी पहुंच पथ का काम अधूरा होने के कारण पूरी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पुल का ढांचा तैयार होने के बाद भी दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों…
साहिबगंज। राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती का शव मोहनपुर चौक के समीप मुख्य सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सामने आते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सड़क पर शव मिलने की खबर तेजी से लोगों…
लातेहार। जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर अगर किसी गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क के बजाय बांस की पुलिया का सहारा लेना पड़े, तो यह सिर्फ एक गांव की बदहाली नहीं, बल्कि विकास के दावों पर बड़ा सवाल है। लातेहार के बेंदी पंचायत का ठेकीटांड़ इसी विरोधाभास की तस्वीर पेश कर रहा है। करीब 500 आदिवासियों की आबादी वाला यह गांव आज भी सड़क, पुल और सुगम आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था का इंतजार छोड़कर खुद बांस की पुलिया तैयार कर ली है।…
घाघरा/गुमला। विकास की योजनाओं और जमीनी हकीकत के बीच कितना फासला है, इसकी तस्वीर घाघरा प्रखंड की कुहीपाट पंचायत के गुनिया गांव से सामने आई है। यहां सड़क पर चलने लायक रास्ता नहीं मिलने पर ग्रामीणों को एक गर्भवती महिला को दउरी में बैठाकर कंधे के सहारे मुख्य पथ तक पहुंचाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव की सड़क व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के बाद गुनिया गांव की मिट्टी-मोरम सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे…
रांची: राजधानी रांची में होटल और बार की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली और लालपुर इलाके में पुलिस की विशेष टीमों ने आधा दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कचहरी चौक के पास स्थित कॉरिंथिया होटल में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद वहां विशेष जांच की गई। पुलिस ने होटल से छह युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया है। होटल के मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ की…
सिहोडीह के चंद्रवंशी नगर के पास मालवाहक वैन और पल्सर की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया; मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस गिरिडीह। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिहोडीह स्थित चंद्रवंशी नगर के पास मालवाहक वैन और पल्सर बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन…
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा शहर में सीमेंट कारोबारी को कथित तौर पर लेवी के लिए धमकाने के बाद उसकी दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शहर के हरमू रोड स्थित मैना बगीचा इलाके में वर्मा सीमेंट की दुकान के शटर पर शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में राहुल सिंह गिरोह के नाम से धमकी दिए जाने और फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला संदेश भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वायरल संदेश और गिरोह की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि…
बुढ़मू/रांची। रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के रोल गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा देने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े…
