Author: Shivankit sony

रांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सहिया दीदियों, माताओं और बच्चों के साथ स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बच्चों के समग्र विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और सहिया दीदियों का सम्मान रहा। इसके अलावा उपस्थित बच्चों को…

Read More

रांची। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के रांची क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को दो अलग-अलग सामाजिक अभियान चलाए गए। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक ओर जहां सुजाता चौक परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, वहीं दूसरी ओर कांके स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) परिसर में 100 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। दोनों अभियानों के जरिए सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने…

Read More

रांची। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल की ओर से ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन का आयोजन किया गया। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और एनएसएस-एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सुबह-सुबह आयोजित इस मैराथन में स्कूल परिसर से लेकर दौड़ के पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। मैराथन में विद्यालय के करीब 500 विद्यार्थी और 150 शिक्षक, साथ ही एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स शामिल हुए। करीब 4 किलोमीटर लंबी इस दौड़ की शुरुआत…

Read More

रांची। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रांची में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रभक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी के तत्वावधान में डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल की ओर से ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन का आयोजन किया गया। धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में आयोजित इस दौड़ में स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और खेल प्रशिक्षक भी शामिल हुए। सुबह के समय आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत करीब 7 बजे हुई। लगभग दो किलोमीटर के निर्धारित मार्ग पर विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई। बड़ी…

Read More

रांची: राजधानी रांची को स्वच्छ और ऊर्जा दक्ष बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक और पहल की है। गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में 50 किलोवाट क्षमता के हाइब्रिड सोलर पैनल सिस्टम का शुभारंभ किया गया। जरेडा के माध्यम से स्थापित किए गए इस सिस्टम में बैटरी की सुविधा भी शामिल है। महापौर रोशनी खलखो ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। नगर निगम के अनुसार, सौर ऊर्जा आधारित इस व्यवस्था से कार्यालय की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता, विद्युत खपत और ऊर्जा पर होने…

Read More

रांची: राजधानी रांची में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। शहर में कचरा उठाव और उसके परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 10 नए ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली को स्वच्छता कार्यों में लगाया गया है। गांधी जयंती के अवसर पर रांची नगर निगम कार्यालय परिसर से महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 10 ट्रैक्टर-सह-ट्रॉली की खरीद के लिए यूनियन बैंक की ओर से CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत फंड उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम के मुताबिक नए वाहनों…

Read More

रांची: प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में रांची नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। गांधी जयंती के अवसर पर नागा बाबा सब्जी बाजार में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग निर्माण इकाई की शुरुआत की गई। महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने इकाई का विधिवत उद्घाटन किया। खास बात यह है कि इस इकाई के संचालन की जिम्मेदारी एरिया लेवल फेडरेशन (ALF) से जुड़ी महिला सदस्यों को दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य एक तरफ प्लास्टिक कैरी बैग के विकल्प को स्थानीय स्तर…

Read More

रांची: स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम में स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत निगम कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर रोशनी खलखो ने निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर और समर्पित कार्य करने वाले 10 सफाईमित्रों को भी सम्मानित किया गया। महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईमित्रों को शॉल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। निगम की ओर…

Read More

अब निगम मुख्यालय के चक्कर कम होंगे, बड़ा तालाब से तुपुदाना तक स्थानीय स्तर पर मिलेंगी नगर निगम की सेवाएं रांची: गांधी जयंती के अवसर पर रांची नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी सुविधा दी है। निगम की स्थापना के 47 साल बाद पहली बार सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच नए अंचल कार्यालयों का विधिवत शुभारंभ किया गया। महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने इन कार्यालयों का उद्घाटन किया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव समेत निगम के कई अधिकारी, पार्षद और कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे। नए अंचल कार्यालय शुरू होने…

Read More

रांची: राजधानी रांची में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने नगड़ी थाना क्षेत्र में करीब 97 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की यह खेप दो कारों के जरिए रांची लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए तस्करी में दो कारों का इस्तेमाल किया था। एक कार आगे चल रही थी,…

Read More