अन्नपूर्णा सेवा के छठे महीने में दुर्गा मंदिर परिसर में खाद्य सामग्री का वितरण, ‘प्यार बाँटते चलो’ के संदेश को दिया विस्तार रांची। पितृपक्ष के अवसर पर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना को जोड़ते हुए मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। दुर्गा मंदिर, रातू रोड में आयोजित इस सेवा कार्य के साथ शाखा की ओर से चल रही अन्नपूर्णा सेवा के छठे महीने का आयोजन भी पूरा हुआ। शाखा अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के “प्यार बाँटते चलो” संदेश के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों…
Author: Shivankit sony
संथाल परगना प्रवास के दौरान शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, मध्य प्रदेश से आए इन्फ्लुएंसर्स भी रहे मौजूद साहिबगंज: सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत संथाल परगना प्रवास के क्रम में साहिबगंज जिले के भोगनाडीह पहुंचे प्रतिनिधियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोगनाडीह पहुंचने पर सिद्धू-कान्हू, चांद भैरव और फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने संथाल हूल के वीर नायकों के संघर्ष और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश से आए इन्फ्लुएंसर्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री से की व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग, शनिवार से पहले पार्थिव शरीर भारत लाने की उम्मीद नई दिल्ली/रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने विदेश मंत्री से मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और जरूरी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया। राजा कुमार…
अध्यक्ष मदन मोहन बरियार के नेतृत्व में PHED Hill, बरियातू में चला सफाई अभियान, लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील रांची: स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से बुधवार, 1 अक्टूबर को पूरे झारखंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत राजधानी रांची सहित प्रदेशभर में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान रांची के बरियातू स्थित PHED Hill क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण…
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में मचा हड़कंप, भारतीय कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की सराहना दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के कॉकपिट में पायलटों के बीच हिंसक घटना हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और ऐसी सूझबूझ दिखाई, जिसने विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में अहम…
6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिंदी और संस्कृत में दी राष्ट्रभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति, विजेता टीम हजारीबाग में प्रांतीय स्तर पर करेगी धनबाद का प्रतिनिधित्व धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद परिसर स्थित गोल्डन जुबली लेक्चर हॉल में बुधवार को देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत माहौल के बीच राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिंदी और संस्कृत में विभिन्न राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।…
जमशेदपुर: सितारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लाल रंग की कार कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार का पीछा किया और उसे टीमकेन कंपनी के पास रोक लिया। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाल रंग की कार भुइयांडी बस स्टैंड के आसपास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार…
पांडरपाला के दास बस्ती में लगा शिविर, स्थानीय लोगों की हुई आंखों की जांच; बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन सेवा बहाल कराने का विधायक ने दिया भरोसा धनबाद: पांडरपाला के दास बस्ती में बुधवार को सेवा सेतु अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया। निजी नेत्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्तर पर नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और…
मतदाता सूची में नाम, पता और परिवार के विवरण की जांच करने की अपील; 2003 के पुराने रिकॉर्ड और Form-6 को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच तथ्य जांचने पर जोर रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर जारी चर्चाओं के बीच रांची नगर निगम के महापौर कार्यालय ने आम लोगों से किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जांच करने की अपील की है। महापौर कार्यालय की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा गया है कि मतदाता सूची किसी एक राजनीतिक दल से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि…
मेटल बॉडी और स्टील यूनिबॉडी चेसिस से लैस कोणार्क; 10 साल या 1 लाख किमी तक बैटरी वारंटी, झारखंड में कंपनी के 8 एक्सपीरियंस सेंटर रांची: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने झारखंड की राजधानी रांची में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘कोणार्क’ पेश किया है। कंपनी के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए इस स्कूटर को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि कोणार्क में रेंज, आराम, मजबूती और आसान रखरखाव के साथ आधुनिक फीचर्स का संयोजन दिया गया है। एथर के मुताबिक, कोणार्क छह वैरिएंट में उपलब्ध…
