हाथी को देखकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे लोग, देखने के लिए बाजार में जुटी भीड़; वन विभाग ने संभाला मोर्चा सिमडेगा: जिले के बोलबा प्रखंड में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक जंगली हाथी दिनदहाड़े आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। हाथी के प्रखंड कार्यालय के समीप और बाजार क्षेत्र में पहुंचने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ ही देर में हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जुटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी काफी देर तक प्रखंड कार्यालय परिसर के…
Author: Shivankit sony
कर्मचारियों ने नियुक्ति, पदोन्नति और सेवा नियमावली बनाने की उठाई मांग; रिम्स प्रशासन ने 31 अक्टूबर तक का मांगा समय, आश्वासन के बाद फिलहाल टला घेराव रांची: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में अराजपत्रित कर्मचारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रिम्स प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रशासनिक भवन का घेराव करने की तैयारी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट नजर आए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं। इन मांगों में सबसे…
गांधी जयंती से दुर्गा पूजा और दशहरा तक कई अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को भी नहीं होगा शाखाओं में कामकाज रांची: अक्टूबर 2026 में झारखंड के बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर है। त्योहारों और नियमित साप्ताहिक अवकाश के कारण इस महीने बैंक शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की तारीख पहले से जान लेना जरूरी है। झारखंड में अक्टूबर महीने की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी से होगी। इसके बाद दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार…
पिता लालू प्रसाद के साथ दो तस्वीरें साझा कर बोलीं- “जल्द ही आ रही हूं अपने पापा के पास”; नवंबर 2025 में परिवार और राजनीति से दूरी बनाने का किया था ऐलान पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर मंगलवार को सामने आई। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए अपने पिता के पास लौटने की बात कही है। रोहिणी ने एक्स पर लालू यादव के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि उनके लिए पिता की खुशी और उनका आशीर्वाद सबसे ज्यादा…
दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी की वारदात को देते थे अंजाम; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी की कई घटनाओं में वांछित थे और इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले…
तीन दिनों में लाइसेंस लेने या रिन्यू कराने के नोटिस पर सवाल, दुकान सील करने की चेतावनी से त्योहारी सीजन में बढ़ी परेशानी; चैंबर ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की रांची: ट्रेड लाइसेंस को लेकर रांची नगर निगम की ओर से व्यवसायियों को जारी किए जा रहे नोटिस और कार्रवाई को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता जताई है। इस मुद्दे को लेकर 28 सितंबर को चैंबर भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यवसायियों को दिए जा रहे नोटिस, ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया और दुकानों को सील करने की कार्रवाई पर चर्चा हुई। तीन दिनों…
कांके के यशी सर्जिकल अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप चेशायर होम रोड के आईकेडीएस अस्पताल में भी मरीज की मौत पर हंगामा, पहुंचे बाउंसर राजधानी रांची के कांके ब्लॉक चौक स्थित यशी सर्जिकल अस्पताल और चेशायर होम रोड के आईकेडीएस अस्पताल में सोमवार को मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। हंगामे के बाद पुलिस की जगह कैच प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसी के बाउंसर कह लें या सुरक्षा गार्ड उनको अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बुलाए जाने का आरोप है। निजी सुरक्षा एजेंसी के लोगों का अस्तपाल पहुंच कर मृतक के परिजनों के साथ किए गए…
रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद उठे सवाल, सरकार ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई; एंबुलेंस से लेकर पुलिस कार्रवाई और इलाज में देरी तक की होगी जांच झारखंड के गुमला जिले की 13 वर्षीय आदिवासी छात्रा की रिम्स, रांची में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रा के परिजनों ने इलाज में कथित देरी और लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राज्य सरकार ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया…
हरमू पार्क में रविवार रात सामने आई घटना, भाजपा नेताओं ने प्रतिमा की सफाई कर जताई नाराजगी; दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू पार्क में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। सोमवार को मामले की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा का जायजा लिया और…
कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री को फिर से शुरू करने की तैयारी, तकनीकी अड़चनों से लेकर आधुनिक सुविधाओं तक पर मंत्री ने अधिकारियों से की चर्चा रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री को फिर से सक्रिय करने की दिशा में सरकार ने कवायद तेज कर दी है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और इसके पुनर्जीवन में आ रही तकनीकी, प्रशासनिक समेत अन्य बाधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ फैक्ट्री को…
