उत्तर प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नाथवानी को भी उम्मीदवार बनाया है। धनराज का नाम सामने आते ही राजनीतिक चर्चा तेज हो गई, क्योंकि वह सपा के पारंपरिक राजनीतिक चेहरों में शामिल नहीं हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े कारोबारी और खेल प्रशासन से जुड़े एक चर्चित नाम हैं। धनराज नाथवानी बुधवार को रामगोपाल यादव के साथ नामांकन दाखिल करने वाले हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा…
Author: Shivankit sony
Ranchi News: गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी बधशालाएं और मांस, मछली व मुर्गे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दिन इनकी खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी। रांची नगर निगम ने इसे लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। नगर निगम की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी बधशालाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों पर भी कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। बिक्री करते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई…
JMM Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर JMM बुधवार को रांची में प्रदर्शन कर रहा है। लोक भवन घेराव के लिए रांची कॉलेज मैदान में पार्टी के कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। रांची के अलावा खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा से भी कार्यकर्ता रांची पहुंचे हैं। रांची कॉलेज मैदान में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां पार्टी के नेता, केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारी और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता मौजूद हैं। कुछ ही देर में सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में लोक भवन की ओर रवाना होंगे। लोक…
रांची: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियमित भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाते हुए कहा कि लंबे समय से अभ्यर्थियों को भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थगित कराने के दौरान अमिताभ कौशल के नेतृत्व में रिफॉर्म कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी कमेटी का गठन नहीं किया गया है। इसे लेकर छात्रों ने…
17 सितंबर को पश्चिमपल्ली स्थित डीवीसी क्वार्टर में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर माता-पिता की हुई थी मौत; गंभीर रूप से घायल रोहित का 13 दिनों से मेदांता में चल रहा था इलाज बोकारो/चंद्रपुरा: चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी के पश्चिमपल्ली में 17 सितंबर को हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल रोहित सिन्हा की बुधवार तड़के सुबह रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहित पिछले करीब 13 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। उनकी मौत के साथ ही इस गोलीकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। घटना में रोहित…
30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होटल बीएनआर में होगा आयोजन, टेलीमेडिसिन, टेली-रेडियोलॉजी और डिजिटल हेल्थ सेवाओं से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे लॉन्च रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने नेपाल हाउस, रांची स्थित स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कॉन्क्लेव से जुड़ी जानकारी साझा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि दो दिवसीय झारखंड डिजिटल हेल्थ…
फॉर्म में नाम और पिता के नाम की गलतियों से बढ़ी परेशानी, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाएं और बच्चे बेहाल धनबाद: जिले में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के फॉर्म में सुधार को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। फॉर्म में नाम, पिता के नाम, टाइटल और अन्य विवरणों में हुई गलतियों को ठीक कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग माड़ा कार्यालय पहुंच रहे हैं। सुबह से ही कार्यालय के बाहर लोगों की लंबी कतार लग रही है। उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी…
पेट्रोल भराने के बाद बाइक में अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी, पंप कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू; हादसे में कोई हताहत नहीं जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जवाहरनगर रोड नंबर-13 ए स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही कुछ ही पलों में वह तेज लपटों से घिर गई और देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। पेट्रोल पंप परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत…
हृदय रोग से बचाव, समय पर जांच और आपात स्थिति में CPR के महत्व की दी जानकारी; 31 अक्टूबर तक विशेष कार्डियक चेकअप और एंजियोग्राफी पैकेज उपलब्ध रांची: वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर मंगलवार को रांची स्थित पारस एचईसी हॉस्पिटल में हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के कार्डियक साइंसेज विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ अस्पताल में पहुंचे लोगों को हृदय रोग से जुड़े जोखिमों, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक…
श्रुतलेख, निबंध, कविता, परिचर्चा और भाषण प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह; पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया हौसला रांची, 29 सितंबर 2026: दूरदर्शन केंद्र, रांची में 14 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का मंगलवार को समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक, सहज और प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। समापन समारोह के दौरान हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने लिया हिस्सा हिंदी पखवाड़ा के दौरान दूरदर्शन केंद्र के…
