Ranchi News: गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी बधशालाएं और मांस, मछली व मुर्गे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दिन इनकी खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी। रांची नगर निगम ने इसे लेकर आवश्यक सूचना जारी की है।

नगर निगम की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी बधशालाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों पर भी कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
बिक्री करते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
नगर निगम ने साफ किया है कि 2 अक्टूबर को अगर कोई व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से संबंधित दुकानदारों को आदेश का पालन करने को कहा गया है।
यह सूचना रांची नगर निगम की सामान्य शाखा की ओर से जारी की गई है। पत्र पर अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम के हस्ताक्षर हैं।
इसे भी पढ़े – CEC को हटाने की मांग पर JMM का प्रदर्शन तेज…रांची कॉलेज मैदान से लोक भवन तक निकलेगा जुलूस


