रांची। सराफ परिवार के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन, रांची में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में विधिवत समापन हुआ। सातवें एवं अंतिम दिन जगन्नाथधाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं व्यास महाराज श्री दिनेश जी भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त सुदामा चरित्र का भावपूर्ण एवं विस्तृत वर्णन किया। कथा के उपरांत विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुति देकर विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अंतिम दिवस कथा स्थल को विशेष रूप से भव्य और अलौकिक रूप से सजाया गया था। फूलों से की…
Author: Shivankit Sony
रांची, 18 सितंबर। रांची शहरी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री अवधि में प्रवेश और परिचालन की अनुमति देने का आग्रह किया। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने बताया कि वर्तमान में रांची शहरी क्षेत्र में सुबह 9 से 11 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू है। इसके कारण दूध, सब्जी, फल, किराना समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं…
रांची, 18 सितंबर। सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘आइडियाथॉन 2026’ का आयोजन किया गया। “कन्वर्टिंग आइडियाज़ इनटू इम्पैक्ट” विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक एवं समकालीन चुनौतियों की पहचान कर नवाचार आधारित समाधान विकसित करने तथा अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देना था। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल ज्ञान अर्जित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका उपयोग वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में होना चाहिए। उन्होंने…
रांची। श्री श्याम मंडल, रांची के 59वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के द्वितीय दिवस शुक्रवार को श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारों वाले बैनर लेकर भक्त आगे चल रहे थे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और बैंड की धुनों के बीच श्री कृष्ण लीला पर आधारित आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मंडल के सदस्य पूरे मार्ग में भजनों की अमृत वर्षा करते हुए झूमते-नाचते चल रहे थे। “इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना”, “बड़ी दूर से चलकर आया…
