सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के सामने हुआ भू-धंसान, पहले सड़क पर आई थी लंबी दरार; प्रशासन ने इलाके को किया बैरिकेड बेरमो/बोकारो। बोकारो जिले के बेरमो इलाके में सड़क धंसने की घटना से हड़कंप मच गया है। फुसरो-करगली-गोमिया मुख्य मार्ग पर सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक करीब पांच फीट नीचे धंस गया। भू-धंसान की चपेट में सड़क किनारे बनी पांच अस्थायी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत की बात यह रही कि प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन की ओर से पहले ही प्रभावित क्षेत्र के दुकानदारों को दुकानें खाली करने का निर्देश दिया गया था,…
Author: Surbhi Shipra
जामु के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में 62 बच्चे थे मौजूद, खाना खाने के कुछ देर बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत; सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती कोडरमा/मरकच्चो। झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड में बुधवार को स्कूल के मध्याह्न भोजन के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। जामु स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 48 बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इलाज के बाद सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।…
करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे परिवार के सदस्य, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती; पूर्व सांसद ने CCTV फुटेज और तकनीकी व्यवस्था पर उठाए सवाल दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट से जुड़ी एक घटना ने भवन की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, 29 सितंबर को पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार लिफ्ट में फंस गया था। लिफ्ट में काफी देर तक फंसे रहने के दौरान परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बाद में सभी को बाहर निकालकर इलाज के…
1 अक्टूबर से बदले गैस सिलेंडर के दाम, रांची में 14.2 किलो घरेलू LPG ₹999.50, 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹3,004.50 अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से LPG के नए रेट जारी किए हैं। इस बार घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल…
ज्ञान चंद उर्फ बबलू जायसवाल और बेटे राज जायसवाल को ED ने दबोचा, जमशेदपुर से कोलकाता तक कई ठिकानों पर चली तलाशी; फर्जी इनवॉइस और नकली ITC से जुड़े मामले में कार्रवाई जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को शुरू हुई छापेमारी के बाद जांच एजेंसी ने कारोबारी ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों को देर रात करीब एक बजे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद…
सकरीगली-महाराजपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर मंडराया खतरा, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनों के बदले रूट और कुछ सेवाएं आंशिक रूप से समाप्त गंगा नदी के तेज कटाव ने साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर रेल परिचालन को प्रभावित कर दिया है। सकरीगली और महाराजपुर रेलवे स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं अप लाइन पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित गति से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से प्रभावित हिस्से में युद्धस्तर पर मरम्मत और कटावरोधी…
रांची समेत पूरे झारखंड में LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार जरूरी, SBI ATM, NPS और FD के नियमों में भी बदलाव रांची। अक्टूबर की शुरुआत के साथ देशभर में कई ऐसे नियम और वित्तीय व्यवस्थाएं लागू हो गई हैं, जिनका सीधा या अप्रत्यक्ष असर आम लोगों पर पड़ सकता है। झारखंड में भी इन बदलावों का असर देखने को मिलेगा। खास तौर पर LPG सब्सिडी, बैंकिंग, ATM, NPS और निवेश से जुड़े नियमों पर लोगों को ध्यान देना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए…
अगले कुछ दिनों में मौसम में दिखेगा बदलाव, बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के आखिरी दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बादलों का दौर देखने को मिला, लेकिन अब मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होने और मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास बने मौसम तंत्र का असर अब कमजोर…
तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, खासमहल भूमि को फ्रीहोल्ड करने और इंडस्ट्रियल एरिया की सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स की मांग रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। बैठक में चैंबर की ओर से होल्डिंग टैक्स की व्यवस्था की समीक्षा, कर आधार बढ़ाने, खासमहल भूमि को चरणबद्ध तरीके…
1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क रहेगा आकर्षण रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज यानी 1 अक्टूबर से जेसीआई (Junior Chamber International) का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों से व्यवसायी और उद्यमी शामिल होंगे तथा विभिन्न श्रेणियों के करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। 30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर…
