दरभंगा: बिहार में शराबबंदी लागू है। शराब पीना और इसकी बिक्री करना कानूनन प्रतिबंधित है। लेकिन दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) से सामने आए एक वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में अस्पताल में काम करने वाली कुछ महिलाएं शराब पीती नजर आ रही हैं।
अस्पताल में काम करने वाली महिलाओं का बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो देखा जा रहा है कि इसमें DMCH में काम करने वाली कुछ महिलाएं एक साथ बैठकर शराब पी रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में शराब पीने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
शराबबंदी वाले बिहार में वीडियो से उठे सवाल
अस्पताल वह जगह है, जहां मरीजों की देखभाल, इलाज और साफ-सफाई जैसी जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। ऐसे में अस्पताल से जुड़ी महिला कर्मचारियों का शराब पीते हुए वीडियो सामने आना व्यवस्था और कार्यस्थल की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर
मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि इसमें दिख रही महिलाएं कौन हैं और क्या घटना के समय वे ड्यूटी पर थीं। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।


