Sunday, November 1

NH-32 पर रानी बांध के पास हुआ हादसा, ऑटो में चालक समेत पांच लोग थे सवार

बोकारो। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड स्थित रानी बांध के समीप शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला और उसके डेढ़ साल के नाती की मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी ऑटो में सवार थे। बताया जा रहा है कि NH-32 पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में चालक के अलावा दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। इनमें डेढ़ साल का एक बच्चा और ढाई साल की एक बच्ची शामिल थी। अचानक ऑटो पलटने से सभी पांचों लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय महिला और उसके डेढ़ साल के नाती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो चालक, दूसरी महिला और ढाई साल की बच्ची का चास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share.
Next Story
जेटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कड़ी सुरक्षा जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश शुरू
Exit mobile version