रांची: दुमका विधायक बसंत सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर मां दुर्गा से बसंत सोरेन को शीघ्र पूर्ण स्वस्थ करने और उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।
बाबूलाल मरांडी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बसंत सोरेन जल्द स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही उनकी मंगलकामना है।


