हजारीबाग: बड़कागांव के गोंदुलपारा इलाके में अवैध कोयला खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। हजारीबाग के DFO मौन प्रकाश ने बीती रात वनकर्मियों और दल-बल के साथ सेहदा जंगल में छापेमारी की। इसी दौरान अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, लेकिन कुछ ही देर में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की और जब्त किए गए ट्रैक्टर को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में स्थिति को लेकर वन विभाग और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।
सुबह भी जारी रही छापेमारी
बताया जा रहा है कि DFO मौन प्रकाश रात में NTPC के सीकरी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसके बाद तड़के सुबह को टीम के साथ सेहदा जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ट्रैक्टर छुड़ाए जाने की घटना के बाद आज सुबह भी DFO पुलिस बल के साथ इलाके में छापेमारी कर रहे हैं। वन विभाग की कार्रवाई और ग्रामीणों के विरोध के बाद अब इस पूरे मामले पर नजर बनी हुई है।
इसे भी पढ़े – जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर LPG टैंकर में गैस रिसाव, ट्रक की टक्कर के बाद सड़क सील
