Wednesday, October 14

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल बुधवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में वे शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

24-25 अक्टूबर की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारी

गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बैठक में आगामी 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने और विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

राज्यपालों की नियुक्ति पर भी रखी राय

हाल ही में विभिन्न राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर भी गजेंद्र सिंह पटेल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के साथ काम करते हैं और राज्यपालों की नियुक्ति में सभी वर्गों के समावेश का ध्यान रखा गया है।

झारखंड के पूर्व सांसद बृजमोहन राम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पटेल ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गर्व का क्षण है।

अब रांची में होने वाली संगठनात्मक बैठक में लिए जाने वाले फैसलों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर नजर रहेगी।

इसे भी पढ़े – झारखंड आते ही उलिहातू पहुंचे BJP प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन

Share.
Next Story
चतरा में वैध-अवैध कोयला और फ्लाई ऐश से आम जनता हलकान, कंपनी की मनमर्जी और ट्रांसपोर्टरों के काले खेल के आगे नतमस्तक प्रशासन!
Exit mobile version