Saturday, November 28

राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत एलटी तार और एबी केबल लगाने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

चुटिया और बहुबाजार क्षेत्र में 6 घंटे तक कटौतीः

चुटिया के कृष्णापुरी फीडर से जुड़े अयोध्यापुरी रोड नंबर-दो में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, राम मंदिर फीडर के धूमसा सकुरी गली और राम मंदिर क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा, सरकारी बस स्टैंड उपकेंद्र के बहुबाजार फीडर से जुड़े धूमसा टोली छठ तालाब क्षेत्र में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जबकि स्टेशन रोड फीडर के गुरुद्वारा के समीप सुबह 10 से 10:30 बजे तक 11 केवी लाइन बंद रहेगी।

मोरहाबादी और हरिहर सिंह रोड भी रहेंगे प्रभावितः

न्यू मोरहाबादी फीडर के कल्याण विभाग, कॉम्प्लेक्स, बलिहार रोड, रूना बुटीक, डिवाइन पब्लिक स्कूल, दत्ता विला और द्वारका अपार्टमेंट क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दो ट्रांसफार्मरों के एलटी सर्किट बंद रहेंगे। वहीं, हरिहर सिंह रोड फीडर के जीवन गली, बसंती अपार्टमेंट और आनंद मोहन लाइन सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक एलटी लाइन की एक ब्रांच बंद रहेगी।

डोरंडा के पारस टोली में शाम पांच बजे तक रहेगी कटौतीः

डोरंडा विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के पारस टोली फीडर में एबी केबल लगाने का कार्य होगा, जिसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक पारस टोली और ओरांव कोचा क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले पानी की व्यवस्था करने और जरूरी काम निपटाने की अपील की है।

Share.
Next Story
यूरोप की सबसे बड़ी टेक कंपनी SAP के सिस्टम में ‘संदिग्ध गतिविधि’, छंटनी की खबरों के एक दिन बाद बड़ा खुलासा; भारत और झारखंड पर क्या होगा असर?
Exit mobile version