Tuesday, November 10

रांची महानगर, पूर्वी और पश्चिमी जिला में अलग-अलग मार्गों पर होगा आयोजन, शाम 5 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम

रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा की ओर से रांची में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। इसके तहत रांची महानगर के साथ पूर्वी और पश्चिमी जिला में भी अलग-अलग स्थानों पर मार्च आयोजित किया गया है। तीनों जगहों पर शाम के समय मशाल जुलूस निकालकर निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रांची महानगर में शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। वहीं, रांची पूर्वी जिला में शाम 5:30 बजे नामकुम के सदाबहार चौक से नामकुम ब्लॉक तक मार्च आयोजित किया गया है।

इसके अलावा रांची पश्चिमी जिला में भी शाम 5:30 बजे रातू के काठीटांड चौक से तिलता चौक तक मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। भाजपा एसटी मोर्चा ने तीनों क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाई है।

Share.
Next Story
दीपावली मिलन में दिखी व्यापारिक एकजुटता, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के समारोह में जुटे दिग्गज
Exit mobile version